एजेंसी न्यूज

Noida: नोएडा में अगवा की गई किशोरी बल्लभगढ़ से बरामद

नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र के मिर्जापुर गांव से अगवा की गई एक किशोरी को पुलिस ने हरियाणा के बल्लभगढ़ से बरामद कर लिया है.

Noida: नोएडा में अगवा की गई किशोरी बल्लभगढ़ से बरामद
अपहण/प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट्स: फाइल फोटो)

नोएडा (उप्र),2 जनवरी: नोएडा (Noida) के थाना रबूपुरा क्षेत्र के मिर्जापुर गांव से अगवा की गई एक किशोरी को पुलिस ने हरियाणा के बल्लभगढ़ से बरामद कर लिया है थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह (Dinesh Kumar Singh) ने बताया कि मिर्जापुर (Mirzapur) गांव में रहने वाली एक किशोरी को राजेश कुमार नामक युवक ने दो दिन पूर्व अगवा कर लिया थ. उन्होंने बताया कि किशोरी के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने हरियाणा (Haryana) के बल्लभगढ़ से किशोरी को बरामद कर लिया है, उसे अगवा करने वाला आरोपी राजेश फरार है. यह भी पढ़ें : Noida: नोएडा थाना फेस-2 में युवती पर किया चाकू से हमला, आरोपी युवक गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि पुलिस किशोरी की चिकित्सकीय जांच करवा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2021 03:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).