विदेश की खबरें | खमेर रूज न्यायाधिकरण ने दोषसिद्धी को लेकर दायर अपील की खारिज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ऐसा माना जा रहा है कि न्यायाधिकरण की यह अंतिम सुनवाई होगी और इसके बाद यह यहां काम करना बंद कर देगा।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ऐसा माना जा रहा है कि न्यायाधिकरण की यह अंतिम सुनवाई होगी और इसके बाद यह यहां काम करना बंद कर देगा।

ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय अदालत ने खिउ सम्फन की अपील पर अपना फैसला सुनाया। खिउ सम्फन 1975-79 में खमेर रूज सरकार में प्रमुख पद पर काबिज थे। उन्हें 1979 में पड़ोसी कम्युनिस्ट देश वियतनाम के आक्रमण के बाद सत्ता से बेदखल कर दिया गया था।

सम्फन को 2018 में नरसंहार, मानवता के खिलाफ अपराध और युद्ध अपराधों के लिए दोषी ठहराया गया था और उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

न्यायाधिकरण को उन्हें और दो अन्य प्रतिवादियों को आतंकवाद फैलाने के संबंध में दोषी ठहराने के लिए 16 साल का समय लगा और इस पर करीब 33.7 करोड़ डॉलर खर्च हुए। आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं में करीब 17 लाख लोगों की मौत हुई थी।

खिउ सम्फन ने अदालत में पिछले साल दर्ज कराए अपने अंतिम बयान में कहा था, ‘‘ आप कोई भी फैसला करें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, मैं जेल में अंतिम सांस लूंगा।’’

उन्होंने कहा था, ‘‘ मैं अपने कंबोडियाई लोगों की पीड़ा याद करते हुए मरूंगा। मैं यह देखते हुए मरूंगा कि मैं यहां अकेला हूं। मुझे एक व्यक्ति के रूप में मेरे वास्तविक कार्यों की बजाय प्रतीकात्मक रूप से आंका गया।’’

अपनी अपील में, उन्होंने आरोप लगाया था कि अदालत ने कानूनी प्रक्रियाओं और उसकी व्याख्या का सही तरीके से पालन नहीं किया।

अदालत ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी अपील में सीधे तौर पर मामले के तथ्यों पर सवाल नहीं उठाया गया है। उसने खिउ सम्फन द्वारा उठाए गए तर्कों पर एक-एक करके गौर किया और लगभग सभी को खारिज कर दिया।

खिउ सम्फन 91 वर्ष के हैं। वह मानवता के खिलाफ अपराधों के मामले में 2014 से आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।

सम्फन के करीबी एवं खमेर रूज के दूसरे नंबर के नेता नुओन ची को भी दो बार दोषी ठहराया गया था और उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। 2019 में ची का 93 साल की उम्र में निधन हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now