Khelo India Youth Games 2023: खेलो इंडिया युवा खेल खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मंच देता है: अनुराग ठाकुर
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि खेलो इंडिया युवा खेल का दायरा केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं है और यह युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मंच भी प्रदान करता है।
चेन्नई, 22 दिसंबर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि खेलो इंडिया युवा खेल का दायरा केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं है और यह युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मंच भी प्रदान करता है।
युवा खेलों का आयोजन 19 से 21 जनवरी के बीच तमिलनाडु के चार शहरों चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै और त्रिची में किया जाएगा।
इन खेलों के आयोजन की आधिकारिक घोषणा के कार्यक्रम में ठाकुर और तमिलनाडु के खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर शतरंज के दिग्गज विश्वनाथन आनंद, तलवारबाज भवानी देवी और स्क्वाश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा भी उपस्थित थी।
ठाकुर ने कहा,‘‘खेलो इंडिया युवा खेल केवल पदक जीतने तक ही सीमित नहीं हैं। यह अपनी सीमा को आगे बढ़ाने और खेल भावना को बनाए रखने और दोस्ती का दायरा बढ़ाने से भी जुड़े हैं।’’
उन्होंने कहा,‘‘तमिलनाडु भारत की प्रमुख खेल प्रतियोगिता खेलो इंडिया युवा खेल के आयोजन के लिए तैयार है। यह खेल केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह एक आंदोलन बन गए हैं।’’
ठाकुर ने इसके साथ ही बताया कि इन खेलों में 5630 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2023 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

