देश की खबरें | कश्मीरी पंडितों के 182 परिवारों को भूखंड आवंटन के लिए खट्टर ने शुरू की ‘वचनपूर्ति’ योजना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के झज्जर में 1991 से 1993 के बीच जमीन खरीदने वाले कश्मीरी पंडितों का तीस वर्ष का इंतजार बृहस्पतिवार को खत्म हुआ जब मुख्यमंत्री ने 182 परिवारों को भूखंड आवंटित करने के लिए ‘वचनपूर्ति’ योजना की घोषणा की।

चंडीगढ़, सात अप्रैल हरियाणा के झज्जर में 1991 से 1993 के बीच जमीन खरीदने वाले कश्मीरी पंडितों का तीस वर्ष का इंतजार बृहस्पतिवार को खत्म हुआ जब मुख्यमंत्री ने 182 परिवारों को भूखंड आवंटित करने के लिए ‘वचनपूर्ति’ योजना की घोषणा की।

राज्य सरकार की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया कि यहां बृहस्पतिवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मनोहर लाल खट्टर ने विशेष रूप से आमंत्रित, 182 में से कुछ परिवारों को बहादुरगढ़ के सेक्टर-दो में भूखंड के आवंटन पत्र सौंपे।

बयान के अनुसार, बाकी परिवारों को राज्य सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों ने पत्र सौंपे। बहादुरगढ़ के सेक्टर-दो में कुल 209 परिवारों ने लगभग तीन दशक पहले भूखंड खरीदे थे लेकिन अभी तक उन्हें उसका कब्जा नहीं मिला था।

इस अवसर पर खट्टर ने कहा, “हरियाणा के इतिहास में यह ऐतिहासिक दिन है जब 1991 और 1993 के दौरान जमीन खरीदने वाले कश्मीरी पंडितों के परिवारों का इंतजार अंततः खत्म हुआ।”

उन्होंने कहा, “इन 30 वर्षों में, उनकी यह उम्मीद समाप्त हो चुकी होगी कि उन्हें विवाद की स्थिति बताए बिना जो जमीन बेची गई थी वह वापस मिल सकेगी।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1997 में कुछ बदलाव करने के बाद कश्मीरी पंडितों को कुछ भूखंड दिए गए थे लेकिन जिन्हें उस समय जमीन नहीं मिली थी उन्हें लगभग तीन दशक तक इंतजार करना पड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\