देश की खबरें | खड़गे, सिद्धरमैया ने मुखर्जी के 2018 में आरएसएस कार्यक्रम में शामिल होने पर अफसोस जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और सिद्धरमैया ने मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी विद्वतता और राष्ट्र की लंबे समय तक सेवा की प्रशंसा की लेकिन 2018 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक समारोह में उनके शामिल होने पर अफसोस प्रकट किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, एक सितंबर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और सिद्धरमैया ने मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी विद्वतता और राष्ट्र की लंबे समय तक सेवा की प्रशंसा की लेकिन 2018 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक समारोह में उनके शामिल होने पर अफसोस प्रकट किया।

भारत के 13वें राष्ट्रपति रहे मुखर्जी (84) का सोमवार को नयी दिल्ली स्थित सेना के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया गया।

यह भी पढ़े | India-China Border Tension: भारत-चीन सीमा तनाव को लेकर अर्जुन रामपाल ने उठाया सवाल, पूछा- इस विवाद पर सब शांत क्यों हैं? इससे जरुरी मुद्दा क्या हो सकता है?.

कर्नाटक कांग्रेस द्वारा यहां आयोजित शोकसभा को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा, ‘‘मुझे केवल एक अफसोस है, यह उस बारे में बात करने का समय नहीं है, लेकिन फिर भी......ऐसे विद्वान (मुखर्जी) जिन्हें सारे विषय याद रहते थे और इतिहास, धर्म तथा राजनीति जैसे विषयों पर जिनका नियंत्रण था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे व्यक्ति जो विवादों का समाधान कर सकते थे और जिन्होंने आम-सहमति बना पाने की अपनी क्षमता के कारण करीब 50 मंत्रिसमूहों की अध्यक्षता की....वह अपने बाद के सालों में आरएसएस कार्यालय क्यों गये। मैं समझ नहीं सका।’’

यह भी पढ़े | Facebook Row: आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मार्क जुकरबर्ग को लिखा पत्र, कहा- फेसबुक के कर्मचारी पीएम मोदी को कहते हैं अपशब्द.

पूर्व केंद्रीय मंत्री खड़गे ने कहा कि उनके दिमाग में इस बारे में प्रश्न आता है क्योंकि मुखर्जी का विश्वास नेहरूवाद में था, वह इंदिरा गांधी के दर्शन को मानते थे।

उन्होंने कहा कि मुखर्जी के राजीव गांधी से मतभेद थे और वह करीब चार साल तक पार्टी से बाहर रहे, लेकिन उन्होंने वापसी की।

खड़गे ने कहा, ‘‘मेरे मन में यह सवाल था कि उनके जैसा विद्वान ऐसी जगह क्यों गया, लेकिन मुझे इस विषय पर उनसे आमने-सामने बात करने का अवसर नहीं मिला।’’

पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने भी इस विषय पर खड़गे की भावनाओं से सहमति जताई।

उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि खड़गे ने कहा, यह मेरे लिए अब भी सबसे बड़ा रहस्य है कि कांग्रेस में इतने लंबे समय तक रहने के बाद और राष्ट्रपति के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद उन्होंने संघ के शिविर में भाषण दिया, जिस संगठन ने महात्मा गांधी को मार डाला। मुझे अब भी समझ नहीं आता कि वह क्यों गये। मेरे निजी विचार से उन्हें वहां नहीं जाना चाहिए था।’’

संघ पर ‘सांप्रदायिक संगठन’ होने का आरोप लगाते हुए सिद्धरमैया ने कहा कि 50 साल के राजनीतिक जीवन और जिंदगी भर कांग्रेस से जुड़े रहने के बाद मुखर्जी का वहां जाना और भाषण देना दुखद रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी