देश की खबरें | असम और अरुणाचल के कांग्रेस नेताओं से मिले खरगे

नयी दिल्ली, चार जनवरी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को अरुणाचल प्रदेश और असम के पार्टी नेताओं से मुलाकात की और उनके साथ दोनों राज्यों की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की।

उन्होंने दोनों राज्यों के नेताओं से मुलाकात की तस्वीरें ट्विटर पर साझा की।

खरगे ने असम प्रदेश् महिला कांग्रेस को प्रदेश में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकालने के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में यह आरोप लगाया कि मोदी सरकार में किसानों की आय दोगुनी तो नहीं हुई, बल्कि हर साल घटी है।

खरगे ने कहा, ‘‘वर्ष 2016-17 से 2020-21 के बीच किसानों की आय हर साल 1.5 प्रतिशत घटी है। कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के दौरान किसानों की आय हर साल 7.5 प्रतिशत तक बढ़ी थी।’’

उन्होंने आंकड़ों का संदर्भ देते हुए सवाल किया, ‘‘ किसानों का पक्षधर कौन?’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)