एजेंसी न्यूज

KFC, Pizza Hut की संचालक सैफायर फूड्स ने आईपीओ की कीमत 1,120-1,180 रुपये प्रति शेयर तय की

केएफसी और पिज्जा हट रेस्टोरेंट चलाने वाली सैफायर फूड्स इंडिया लिमिटेड ने मंगलवार को बताया कि उसने अपने प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के तहत कीमत का दायरा 1,120-1,180 रुपये प्रति शेयर तय किया है.

KFC, Pizza Hut की संचालक सैफायर फूड्स ने आईपीओ की कीमत 1,120-1,180 रुपये प्रति शेयर तय की
केएफसी और पिज्जा हट (Photo Credits : File Photo: Wikimedia Commons)

नयी दिल्ली, 2 नवंबर : केएफसी और पिज्जा हट रेस्टोरेंट चलाने वाली सैफायर फूड्स इंडिया लिमिटेड ने मंगलवार को बताया कि उसने अपने प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के तहत कीमत का दायरा 1,120-1,180 रुपये प्रति शेयर तय किया है. आईपीओ का कुल आकार 2,073 करोड़ रुपये है और यह नौ नवंबर को खुलेगा. तीन दिन तक चलने वाला आईपीओ 11 नवंबर को बंद होगा.

आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) के रूप में होगा, जिसके तहत कंपनी के प्रवर्तकों और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 17,569,941 इक्विटी शेयर की पेशकश की जाएगी. यह भी पढ़ें : Bigg Boss 15: सिंबा नागपाल ने उमर रियाज को स्विमिंग पूल में मारा धक्का, भड़के घरवालों

सैफायर फूड्स को समारा कैपिटल, गोल्डमैन सैक्स, सीएक्स पार्टनर्स और एडलवाइस जैसे प्रमुख निवेशकों का समर्थन हासिल है.

सैफायर फूड्स के 31 मार्च 2021 तक भारत और मालदीव में 204 केएफसी रेस्तरां और भारत, श्रीलंका और मालदीव में 231 पिज्जा हट रेस्तरां थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2021 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).