स्पेसी दो बार ऑस्कर पुरस्कार जीत चुके हैं।
स्पेसी (63) ने यौन उत्पीड़न, अभद्र बर्ताव और किसी व्यक्ति को सहमति के बिना यौन गतिविधि में संलिप्त करने समेत अनेक आरोपों में खुद को बेगुनाह बताया है।
दोषी पाये जाने पर स्पेसी को कारावास की सजा हो सकती है।
स्पेसी ने कहा कि मामले में बरी होने से उनका कॅरियर फिर से पटरी पर आ सकता है, जो यौन कदाचार के आरोपों के बाद से ढलान पर ही रहा है।
उन्हें 1995 में ‘द यूजुअल सस्पेक्ट्स’ में सहायक अभिनेता के लिए पहले एकेडमी (ऑस्कर) पुरस्कार से नवाजा गया था।
जर्मनी की पत्रिका ‘जीट’ में इस महीने प्रकाशित साक्षात्कार में उन्होंने कहा, ‘‘इस समय ऐसे कई लोग हैं जो लंदन में इन आरोपों से मेरे बरी होते ही मेरे साथ काम करने को तैयार हैं।’’
उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया ने उनकी छवि ‘राक्षस’ जैसी बना दी है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY