नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के निधन पर शोक जताया और कहा कि भाजपा को मजबूत बनाने और गुजरात की सेवा करने के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।
नड्डा ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, ‘‘भाजपा परिवार के वरिष्ठ नेता एवं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री श्री केशुभाई पटेल जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। जनसंघ के समय से ही संगठन के लिए कार्य करते हुए भाजपा को यशस्वी बनाने और गुजरात की सेवा करने के लिए आपको सदैव याद किया जाएगा।’’
यह भी पढ़े | Munger Firing Incident: बिहार के मुंगेर में फिर भड़की हिंसा, एसपी ऑफिस में तोड़फोड़, EC ने DM-SP को हटाया.
उन्होंने कहा कि गुजरात में कार्य करते हुए केशुभाई ने जन-जन के उत्थान के लिए अनेक प्रेरक प्रयास किये और गुजरात के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
उन्होंने कहा, ‘‘आपका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोक संतप्त परिवार को संबल तथा पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दें। ॐ शांति!।’’
यह भी पढ़े | IRCTC: कंफर्म टिकट पर भी बदलवाया जा सकता हैं पैसेंजर का नाम, जानिए पूरा नियम.
उल्लेखनीय है कि केशुभाई पटेल का आज गुजरात में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। पटेल 92 वर्ष के थे। वह 1995 और फिर 1998 से 2001 के बीच राज्य के मुख्यमंत्री रहे। उनके बाद नरेन्द्र मोदी राज्य के मुख्यमंत्री बने थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY