देश की खबरें | केशुभाई पटेल को एक साल के लिए सोमनाथ न्यास का अध्यक्ष नियुक्त किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी बुधवार शाम वीडियो कांफ्रेंस के जरिये सोमनाथ मंदिर न्यास की बैठक में शामिल हुए।
अहमदाबाद, 30 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी बुधवार शाम वीडियो कांफ्रेंस के जरिये सोमनाथ मंदिर न्यास की बैठक में शामिल हुए।
न्यास की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि बैठक में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल को एक वर्ष के लिए दोबारा न्यास का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
मोदी और आडवाणी श्री सोमनाथ न्यास के सदस्य हैं।
न्यास, गिर सोमनाथ जिले में स्थित प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर का प्रबंधन देखता है।
यह भी पढ़े | Maharashtra COVID-19 Update: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 18317 नये मामले पाए गए, 481 मरीजों की मौत.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘श्री सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शामिल हुआ। हम लोगों ने मंदिर से जुड़े कई मुद्दों के अलावा ट्रस्ट की ओर से मौजूदा परिस्थितियों में की गई सामुदायिक सेवा और प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को पूजा से जोड़ने को लेकर चर्चा हुई।”
न्यास के सचिव पी के लाहिड़ी ने कहा कि सभी न्यासी केशुभाई पटेल को एक साल के लिए अध्यक्ष नियुक्त करने पर सहमत हुए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2020 11:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

