Kerala: कोच्चि में अवैध रूप से रह रहीं बांग्लादेश की दो और महिलाएं गिरफ्तार
भारत में अवैध तरीके से रह रहीं बांग्लादेश की दो और महिलाओं को केरल के एर्णाकुलम देताह पुलिस क्षेत्र से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.
कोच्चि, 30 जनवरी : भारत में अवैध तरीके से रह रहीं बांग्लादेश की दो और महिलाओं को केरल के एर्णाकुलम देताह पुलिस क्षेत्र से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि एर्णाकुलम देहात पुलिस क्षेत्र के कोडानाडु से कोबितिबा (22) और रूबीना शेख (19) को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि दोनों कथित तौर पर पश्चिम बंगाल से सीमा पार कर बेंगलुरु पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक एजेंट की मदद से आधार कार्ड हासिल किया.
उन्होंने बताया कि दोनों को अदालत में पेश किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. एर्णाकुलम ग्रामीण जिला पुलिस प्रमुख वैभव सक्सेना द्वारा शुरू किए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत पुलिस ने ये गिरफ्तारी की है. यह अभियान दो सप्ताह पहले 28 वर्षीय तस्लीमा बेगम की गिरफ्तारी के बाद शुरू किया गया था. यह भी पढ़ें : UP: रेप के आरोपी सीतापुर सांसद गिरफ्तार, मीडिया के समाने कहा था आत्मसमर्पण करेंगे
पुलिस ने बताया कि इन गिरफ्तारियों के साथ ही ग्रामीण जिला पुलिस सीमा में इस महीने हिरासत में लिए गए बांग्लादेशियों की संख्या बढ़कर सात हो गई है. उन्होंने बताया कि इन गिरफ्तारियों के बाद पुलिस ने अब अवैध रूप से सीमा पार करने, फर्जी पहचान पत्र और आधार कार्ड बनाने में मदद करने वाले एजेंट का पता लगाने के मकसद से पश्चिम बंगाल तक अपनी जांच का विस्तार करने का निर्णय किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2025 01:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

