देश की खबरें | केरल: वेंजरामूडु सामूहिक हत्याकांड मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वेंजरामूडु में चार दिन पहले हुए सामूहिक हत्याकांड के एकमात्र आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है।
तिरुवनंतपुरम, 27 फरवरी वेंजरामूडु में चार दिन पहले हुए सामूहिक हत्याकांड के एकमात्र आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी अफान (23) को पंगोड थाना क्षेत्र में अपनी दादी (88) की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आरोपी की गिरफ्तारी दर्ज की, जहां कथित तौर पर जहर खाने के बाद उसका इलाज किया जा रहा है।
गिरफ्तारी के बाद मजिस्ट्रेट ने अस्पताल का दौरा किया और उसे 13 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश दिए।
पुलिस ने अफान की मेडिकल जांच करवाने के बाद उसके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी।
अफान ने अपनी दादी के अलावा अपने 13 वर्षीय भाई, 20 वर्षीय युवती, अपने चाचा और चाची सहित चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। उसने अपनी मां को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया, फिलहाल उनका एक निजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।युवती को अफान की प्रेमिका बताया जा रहा है।
यह घटना दो पुलिस थानों - वेंजरामूडु और पंगोड - के अधिकार क्षेत्र में घटित हुई और पंगोड थाना क्षेत्र में किए गए अपराध के लिए गिरफ्तारी दर्ज की गई।
पुलिस ने बताया कि अन्य मामलों में गिरफ्तारियां बाद में दर्ज की जाएंगी।
अपराध करने के बाद वह वेंजारामूडु में पुलिस के सामने पेश हुआ और उसने इस भयानक कृत्य को कबूल कर लिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)