देश की खबरें | केरल पुलिस की छवि देश में सबसे व्यवस्थित पुलिस बल की है : आरिफ मोहम्मद खान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सोमवार को कहा कि राज्य पुलिस की छवि देश के सबसे व्यवस्थित पुलिस बल की है।

तिरुवनंतपुरम, 23 जनवरी केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सोमवार को कहा कि राज्य पुलिस की छवि देश के सबसे व्यवस्थित पुलिस बल की है।

विधानसभा में राज्य सरकार का नीतिगत दस्तावेज पढ़ते हुए राज्यपाल ने कहा, ‘‘केरल पुलिस की छवि देश के सबसे व्यवस्थित राज्य पुलिस बल की है।’’

हालांकि कांग्रेस नीत विपक्षी यूडीएफ ने उनके बयान का विरोध करते हुए कहा कि राज्य पुलिस ‘दयनीय स्थिति’ में है और उसका संबंध गुंडों और ड्रग्स माफिया के साथ है।

विधानसभा में विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन ने कहा, ‘‘केरल पुलिस बेहद खराब हालत में है। राज्य सरकार गलतियां करने और गुंडों तथा ड्रग्स माफिया के साथ संबंधों को लेकर पुलिसकर्मियों को निलंबित और बर्खास्त कर रही है।’’

सतीशन ने कहा कि विपक्ष यूडीएफ लंबे समय से कह रही है कि केरल पुलिस का संबंध ड्रग्स माफिया, गुंडों और चरमपंथी संगठनों से है। उन्होंने कहा, ‘‘अब यह साबित हो गया है कि हमारे आरोप सही हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके बावजूद राज्य सरकार दावा कर रही है कि पुलिस बल सही है।’’

इससे पहले दिन में विधानसभा सत्र को संबोधित करते हुए खान ने पुलिसिंग में किए गए विभिन्न सुधारों का विस्तृत ब्योरा दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\