कोट्टायम (केरल), 27 नवंबर प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. के. सी. मैमन का रविवार को केरल के कोट्टायम में निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। उनके परिवार के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी।
मैमन के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे हैं।
सूत्रों ने बताया कि घर में प्रार्थना के बाद मैमन के पार्थिव शरीर को मंगलवार को कोट्टायम पुथनपल्ली गिरजाघर में दफनाया जाएगा।
मैमन कोलेनचेरी में 'मलंकारा ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च मेडिकल मिशन' के संस्थापक-चिकित्सा निदेशक थे। वह 'मलयालम मनोरमा' के चिकित्सा निदेशक भी थे।
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मैमन के निधन पर शोक व्यक्त किया तथा कहा कि मैमन ने अपना जीवन चिकित्सा क्षेत्र, खासकर बच्चों के इलाज के लिए समर्पित कर दिया।
मुख्यमंत्री ने एक शिक्षक और चिकित्सा निदेशक के रूप में मैमन के महत्वपूर्ण योगदान पर भी प्रकाश डाला और कहा कि उनका निधन चिकित्सा समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY