एजेंसी न्यूज

Kerala Bus Accident: केरल में बस और ट्रक के बीच टक्कर, एक की मौत, कई घायल

हिन्दी. उत्तरी केरल के कन्नूर जिले में देर रात को कर्नाटक से आ रही एक निजी बस एवं विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक की भिड़न्त हो गई जिसमें एक व्यक्ति मारा गया और अन्य 25 घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी

Kerala Bus Accident: केरल में बस और ट्रक के बीच टक्कर, एक की मौत, कई घायल
Road Accident (Photo: PTI)

कन्नूर, 11 जुलाई: उत्तरी केरल के कन्नूर जिले में देर रात को कर्नाटक से आ रही एक निजी बस एवं विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक की भिड़न्त हो गई जिसमें एक व्यक्ति मारा गया और अन्य 25 घायल हो गए पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी यह हादसा देर रात 12 बजकर 45 मिनट पर थोटाडा के पास हुआ. यह भी पढ़े:  Kerala Bus Accident: केरल में बस के खाई में गिरने से सबरीमाला के कम से कम 62 तीर्थयात्री घायल

पुलिस ने बताया कि उन्होंने मृतक की पहचान कर ली है लेकिन परिवार द्वारा पुष्टि किए जाने के बाद ही जानकारी दी जा सकेगी पुलिस ने कहा, ''बस में 28 यात्री सवार थे बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई घायलों को नजदीक के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है पुलिस ने बताया कि एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं जिसका इलाज चल रहा है अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं बस कर्नाटक के मनिपाल से चली थी और केरल के पथनमथिट्टा जिले की ओर जा रही थी ट्रक में मछलियां लदी हुई थीं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2023 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).