एजेंसी न्यूज

Kerala Bus Accident: केरल में बस के खाई में गिरने से सबरीमाला के कम से कम 62 तीर्थयात्री घायल

तमिलनाडु से सबरीमाला तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस मंगलवार को केरल के पथनमथिट्टा जिले में एक गहरी खाई में गिर गई, जिसमें कम से कम 62 लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Kerala Bus Accident: केरल में बस के खाई में गिरने से सबरीमाला के कम से कम 62 तीर्थयात्री घायल
Road Accident (Photo: PTI)

पथनमथिट्टा (केरल), 28 मार्च : तमिलनाडु से सबरीमाला तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस मंगलवार को केरल के पथनमथिट्टा जिले में एक गहरी खाई में गिर गई, जिसमें कम से कम 62 लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब श्रद्धालु सबरीमाला में भगवान अयप्पा मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे.

दोपहर करीब 1.30 बजे निलक्कल के पास एलावंकल में जब बस खाई में गिरी, तब उसमें नौ बच्चों सहित कम से कम 64 लोग सवार थे. सभी तीर्थयात्री तमिलनाडु के माइलादुत्रयी जिले के हैं. यह भी पढ़ें :PAN-Aadhaar Link: पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की तारीख 30 जून तक बढ़ी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

पुलिस ने कहा कि तीर्थयात्रियों में से 62 घायल हो गए, जिनमें कुछ गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें पथनमथिट्टा और एरुमेली के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि गंभीर रूप से घायलों को बेहतर सुविधाओं के लिए अन्यत्र ले जाया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2023 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).