देश की खबरें | केरल: नाव खराब होने से नवनिर्वाचित विधायक आर्यदान शौकत जंगल में फंसे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के मुंडेरी में जंगली हाथी के हमले में जान गंवाने वाले आदिवासी व्यक्ति के शव को वापस लाते समय बृहस्पतिवार को नाव का इंजन खराब होने से नवनिर्वाचित विधायक आर्यदान शौकत और अधिकारियों का एक समूह वनियामपुझा के वन्य क्षेत्र में तीन घंटे तक फंसा रहा। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मलप्पुरम, 26 जून केरल के मुंडेरी में जंगली हाथी के हमले में जान गंवाने वाले आदिवासी व्यक्ति के शव को वापस लाते समय बृहस्पतिवार को नाव का इंजन खराब होने से नवनिर्वाचित विधायक आर्यदान शौकत और अधिकारियों का एक समूह वनियामपुझा के वन्य क्षेत्र में तीन घंटे तक फंसा रहा। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कांग्रेस नेता शौकत शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम में केरल विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे।

शौकत अन्य अधिकारियों के साथ जंगल में एक दिन पहले हादसे का शिकार हुए बिल्ली नाम के व्यक्ति के शव के साथ लौट रहे थे।

शव का पोस्टमार्टम दिन में मंजेरी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में किया गया था।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और अग्निशमन दल की मदद से शव को अपराह्न करीब दो बजे नाव से चालियार नदी के पार वानियामपुझा ले जाया गया।

हालांकि, वापसी में नाव का इंजन फेल हो गया, जिससे शौकत और उनकी टीम जंगल में फंस गई।

भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया था।

पुलिस ने बताया कि सुरक्षा अधिकारियों ने बाद में नदी पार की और इंजन की मरम्मत की, जिसके बाद विधायक और अन्य लोगों को सुरक्षित किनारे पर वापस लाया जा सका।

कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) का प्रतिनिधित्व करने वाले शौकत ने हाल ही में नीलांबुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव जीता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड