देश की खबरें | केरल के मंत्री ने केएसएफई में सतर्कता ब्यूरे के छापे की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के वित्त मंत्री थॉमस इसाक ने राज्य के स्वामित्व वाले केरल राज्य वित्तीय उद्यम (केएसएफई) के लगभग 40 कार्यालयों में सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के छापों की रविवार को आलोचना की और कहा कि इस कार्रवाई से केवल निजी वित्तीय संस्थानों और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को मदद मिलेगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरूवनंतपुरम, 29नवंबर केरल के वित्त मंत्री थॉमस इसाक ने राज्य के स्वामित्व वाले केरल राज्य वित्तीय उद्यम (केएसएफई) के लगभग 40 कार्यालयों में सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के छापों की रविवार को आलोचना की और कहा कि इस कार्रवाई से केवल निजी वित्तीय संस्थानों और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को मदद मिलेगी।

इसाक ने कहा कि वह छापे के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि उस तरीके के खिलाफ हैं जिस तरह से शनिवार को छापे मारे गए हैं।

यह भी पढ़े | Farmer Protest: किसान आंदोलन से देश की राजधानी दिल्ली में फलों, सब्जियों की आपूर्ति पर असर.

उन्होंने अलप्पुझा में संवाददताओं से कहा ,‘‘ छापों को ले कर मुझे कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन इसे उचित तरीके से किया जाना चाहिए। सतर्कता जांच करना, सरकार को जांच रिपोर्ट सौंपना और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई करना सामान्य प्रक्रिया हैं।’’

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने इसे साजिश रचने के लिए अवसर के तौर पर इस्तेमाल किया है।

यह भी पढ़े | GHMC Elections 2020: रोहिंग्या पर अमित शाह का ओवैसी को जवाब- कर्रवाई करता हूं तो ये लोग पार्ल्यामेंट में शोर मचाते हैं.

मंत्री ने कहा कि सरकार यह पता लगाने के लिए जांच करेगी कि क्या अधिकारियों की इसमें कोई भूमिका थी या यह केवल एक संयोग था।

उन्होंने कहा कि केएसएफई जनता को बेहद आसान तरीके से गोल्ड लोन देता है और यह स्वाभाविक है कि कई लोग इससे खुश नहीं हैं और मुद्दा बनाना चाहते हैं।

इसाक ने प्रश्न किया कि मीडिया को छापे के बारे में जानकारी कैसे मिली।

उन्होंने कहा कि राज्य में निकाय चुनावों से पहले पड़े छापे, लोगों की नजर में संस्थान की छवि को धूमिल करने का एक मौका है और

इससे केवल निजी वित्तीय संस्थानों और राजनीतिक विरोधियों को मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि एजेंसी से रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार उचित निर्णय लेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\