एजेंसी न्यूज

Kerala: बाघ को मृत देखने वाला व्यक्ति फांसी पर लटका मिला

केरल के पहाड़ी वायनाड जिले में हाल में एक बाघ को मृत देखने वाला 56 वर्षीय एक व्यक्ति इस मामले में वन अधिकारियों द्वारा कथित रूप से पूछताछ किए जाने के बाद बृहस्पतिवार को फांसी पर लटका मिला.

Kerala: बाघ को मृत देखने वाला व्यक्ति फांसी पर लटका मिला
Dead

वायनाड (केरल), 9 फरवरी : केरल के पहाड़ी वायनाड जिले में हाल में एक बाघ को मृत देखने वाला 56 वर्षीय एक व्यक्ति इस मामले में वन अधिकारियों द्वारा कथित रूप से पूछताछ किए जाने के बाद बृहस्पतिवार को फांसी पर लटका मिला. पुलिस ने बताया कि हरिकुमार (56) के पड़ोसियों ने उसका शव अंबुकुथमाला में उसके घर के समीप फांसी पर लटका पाया.

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि हरिकुमार ने कथित रूप से जाल में फंसने के बाद हुई बाघ की मौत के मामले में पूछताछ के लिए वन अधिकारियों द्वारा कई बार बुलाये जाने से परेशान होकर अपनी जान ली. बहरहाल, वन अधिकारियों ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने हरिकुमार से बस एक बार इस घटना के बारे में पूछताछ की थी. यह भी पढ़ें : Himachal Fire Breaks: हिमाचल में 3 सगे भाई-बहन समेत 4 जिंदा जले

स्थानीय लोगों ने हरिकुमार की मौत की जांच तथा उसे कथित रूप से परेशान करने वाले वन अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए राजमार्ग भी जाम कर दिया . हरिकुमार की पत्नी ने भी आरोप लगाया है कि एक वन अधिकारी ने बुधवार रात को उसके पति को फोन किया था और धमकाया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2023 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).