देश की खबरें | केरल: आईयूएमएल विधायक ने स्पीकर को पद से हटाने के लिये विधानसभा सचिव को नोटिस सौंपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) विधायक एम उमर ने बृहस्पतिवार को केरल विधानसभा सचिव को एक नोटिस सौंप कर सोना तस्करी मामले के आरोपियों से कथित संबंध रखने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष पी. श्रीरामकृष्णन को पद से हटाने की मांग की।

तिरूवनंतपुरम, 16 जुलाई इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) विधायक एम उमर ने बृहस्पतिवार को केरल विधानसभा सचिव को एक नोटिस सौंप कर सोना तस्करी मामले के आरोपियों से कथित संबंध रखने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष पी. श्रीरामकृष्णन को पद से हटाने की मांग की।

विपक्षी कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) में शामिल आईयूएमएल के विधायक ने नोटिस में आरोप लगाया है कि विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) ने मामले से जुड़े एक आरोपी की दुकान का उद्घाटन किया था।

यह भी पढ़े | मुंबई: लॉकडाउन की वजह से स्कूल से निकाले जानें के बाद फुटबॉल ट्रेनिंग टीचर बेच रहा है सब्जियां.

नोटिस में कहा गया है, ‘‘विधानसभा अध्यक्ष का आचरण, जिनका सोना तस्करी मामले में आरोपी से कथित सबंध है और जिसकी तफ्तीश राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है, वह इस सदन की मर्यादा के अनुरूप नहीं है।’’

नोटिस के जरिये उन्हें विधानसभा अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की गई है। इसमें कहा गया है कि ‘वह पद की गरिमा को कायम रख पाने में नाकाम रहे हैं। ’

यह भी पढ़े | राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर कसा तंज, बोले- मोदी जी ने जो आर्थिक गड्ढा खोदा है उससे गरीबों को मनरेगा ही निकाल रहा है.

सोना तस्करी मामले के आरोपी संदीप नायर की की दुकान का कुछ महीने पहले उद्घाटन करने को लेकर वह विपक्ष के निशाने पर रहे हैं।

नोटिस विधानसभा सचिव को संविधान की धारा 179 (सी) के तहत सौंपा गया है, जो विधानसभा अध्यक्ष को पद से हटाने से संबद्ध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\