देश की खबरें | केरल सबसे कम भ्रष्ट राज्य है, लेकिन भ्रष्टाचार में लिप्त कुछ लोग स्वयं को बदल नहीं पा रहे:विजयन

कोच्चि, 27 मई केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कहा कि केरल को देश का सबसे कम भ्रष्ट राज्य होने का गौरव प्राप्त है, लेकिन “कुछ भ्रष्ट लोग हैं, जो समय के साथ बदलने में असमर्थ हैं।”

केरल पुलिस अधिकारी संघ के राज्य सम्मेलन की शुरुआत करते हुए विजयन ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

उन्होंने कहा, “केरल को देश में सबसे कम भ्रष्ट राज्य होने का गौरव प्राप्त होने पर गर्व है, लेकिन हम यह नहीं कह सकते कि हमारी सरकारी सेवा भ्रष्टाचार से पूरी तरह मुक्त है। क्यों? क्योंकि सेवाओं में कुछ ऐसे भ्रष्ट लोग हैं जो अब भी समय के साथ बदलने में असमर्थ हैं।”

विजयन ने कहा, “ऐसे लोग सभी सेवाओं में हैं। हम ऐसे लोगों को किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

उन्होंने कहा कि इस तरह के "दुष्ट लोग" अवैध कृत्यों में लिप्त हैं और उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, “अधिकारियों को इन भ्रष्ट लोगों का विरोध करना चाहिए और इस तरह के कदाचारों के बारे में उच्च अधिकारियों को सूचित करना चाहिए। इसे एक जिम्मेदारी मान जाना चाहिए।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)