देश की खबरें | केरल सरकार 10 फरवरी से 100 दिनों की तीसरी कार्य योजना लागू करेगी

तिरुवनंतपुरम, चार जनवरी केरल सरकार ने बुधवार को तय किया कि वह 10 फरवरी से 100 दिनों की अपनी तीसरी कार्य योजना लागू करेगी ताकि 2022-23 बजट में घोषित सभी योजनाएं समय पर पूरी हो सकें।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने आज हुई समीक्षा बैठक में सभी विभागों से कहा कि वे 100 दिनों की कार्य योजना के तहत ज्यादातर परियोजनाओं की समाप्ति सुनिश्चित करें।

मुख्य सचिव और अन्य विभागों के सचिवों ने इस बैठक में हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 100 दिनों की यह कार्ययोजना 10 फरवरी से 20 मई तक लागू की जाएगी, जब पिनराई विजयन नीत मौजूदा सरकार के दो साल पूरे हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने जून 2021 से 100 दिनों वाली यह तीसरी कार्य योजना घोषित की है।

बयान के अनुसार, पहली कार्य योजना 11 जून से 19 सितंबर, 2021 तक लागू हुई थी जिसमें 100 परियोजनाएं पूरी हुई थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)