देश की खबरें | केरल सरकार ने मादक पदार्थ विरोधी अभियान को स्थगित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल सरकार ने मादक पदार्थ के खिलाफ रविवार से शुरू होने जा रहे जागरूकता अभियान को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पोलित ब्यूरो सदस्य व पार्टी के पूर्व राज्य सचिव कोडियेरी बालकृष्णन के निधन के चलते स्थगित कर दिया।

कोच्चि, दो अक्टूबर केरल सरकार ने मादक पदार्थ के खिलाफ रविवार से शुरू होने जा रहे जागरूकता अभियान को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पोलित ब्यूरो सदस्य व पार्टी के पूर्व राज्य सचिव कोडियेरी बालकृष्णन के निधन के चलते स्थगित कर दिया।

बालकृष्णन कैंसर से पीड़ित थे और शनिवार रात को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया था।

बालकृष्णन का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को रविवार को कन्नूर जिला ले जाया जाएगा जहां जनता और पार्टी कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री सहित राज्य सरकार के सभी मंत्री कन्नूर में बालकृष्णन के अंतिम संस्कार में शामिल होने जाएंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया, ‘‘ दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर शुरू किए जाने वाले मादक पदार्थ विरोधी जागरूकता अभियान को छह अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।’’

मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कहा कि मादक पदार्थ रोधी अभियान निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और आगे के अभियान पर पहले चरण का मूल्यांकन करने के बाद फैसला किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले चरण का विस्तार एक नवंबर तक किया गया है।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह इस अभियान के सभी पहलुओं पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी और सभी राजनीतिक दलों से समर्थन देने का अनुरोध किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\