देश की खबरें | केरल सरकार ने लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों के वेतन में संशोधन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल की वामपंथी सरकार ने बुधवार को केरल लोक सेवा आयोग (पीएससी) के अध्यक्ष और सदस्यों के वेतन और भत्तों में संशोधन करने का फैसला किया।

तिरुवनंतपुरम, 19 फरवरी केरल की वामपंथी सरकार ने बुधवार को केरल लोक सेवा आयोग (पीएससी) के अध्यक्ष और सदस्यों के वेतन और भत्तों में संशोधन करने का फैसला किया।

यहां एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

नए फैसले के अनुसार, अध्यक्ष का वेतन जिला न्यायाधीशों के ‘सुपर टाइम स्केल’ में अधिकतम राशि के बराबर होगा।

सदस्यों को जिला न्यायाधीशों के चयन ग्रेड स्केल में अधिकतम राशि के बराबर वेतन मिलेगा।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि सरकार ने अन्य राज्यों में पीएससी अध्यक्षों और सदस्यों के वेतन ढांचे की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया।

इसके अलावा, कैबिनेट ने औद्योगिक न्यायाधिकरणों में पीठासीन अधिकारियों के वेतन और भत्ते को संशोधित करने का भी निर्णय लिया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि अब उन्हें अधीनस्थ न्यायपालिका के न्यायिक अधिकारियों के समान वेतन और लाभ प्राप्त होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\