देश की खबरें | दुष्कर्म पीड़िताओं पर टिप्पणी को लेकर विवाद में फंसे केरल कांग्रेस अध्यक्ष, माफी मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल कांग्रेस अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने दुष्कर्म पीड़िताओं के लिए अपनी एक कथित टिप्पणी से रविवार को विवाद खड़ा कर दिया। हालांकि उन्होंने अपनी ही पार्टी कार्यकर्ताओं समेत अन्य महिला नेताओं की आलोचनाओं के बाद बिना शर्त माफी मांग ली।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, एक नवंबर केरल कांग्रेस अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने दुष्कर्म पीड़िताओं के लिए अपनी एक कथित टिप्पणी से रविवार को विवाद खड़ा कर दिया। हालांकि उन्होंने अपनी ही पार्टी कार्यकर्ताओं समेत अन्य महिला नेताओं की आलोचनाओं के बाद बिना शर्त माफी मांग ली।

विभिन्न मुद्दों पर एलडीएफ सरकार के खिलाफ एक प्रदर्शन को संबोधित करते हुए रामचंद्रन ने कहा, ‘‘यह (वाम दलों का) एक वेश्या को सजा-धजाकर पर्दे के पीछे खड़ा कर देने और उसकी कहानियां सुनाने का हताशापूर्ण कदम है। यह काम नहीं करेगा।’’

यह भी पढ़े | Rajasthan Lockdown Guidelines: राजस्थान में लॉकडाउन की नई गाइडलाइन जारी, 16 नवंबर तक शैक्षणिक संस्थान, 30 नवंबर तक सिनेमा हॉल और मल्टिप्लेक्स को बंद रखने के आदेश.

उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी समझ सकता है कि किसी महिला के साथ जब एक बार दुष्कर्म होता है। लेकिन अगर वह बार-बार यही बात कहे तो। आत्मसम्मान रखने वाली कोई महिला दुष्कर्म के बाद या तो खुदकुशी कर लेगी या फिर दोबारा यौन उत्पीड़न का शिकार नहीं होने की कोशिश करेगी।’’

गौरतलब है कि सौर घोटाले की आरोपी सरिता नायर ने हाल ही में पुलिस से शिकायत कर कांग्रेस के पूर्व मंत्री ए पी अनिल कुमार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। रामचंद्रन इस मामले को लेकर राज्य की वाम नीत एलडीएफ सरकार की आलोचना कर रहे थे।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: पीएम मोदी के बाद अनुराग ठाकुर ने RJD पर साधा निशाना, कहा- बिहार के लोगों को ‘जंगलराज’ नहीं ‘मंगलराज’ चाहिए.

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने रामचंद्रन के बयान को अत्यंत निंदनीय बताया, वहीं राज्य महिला आयोग ने उनके खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया।

रामचंद्रन ने कहा कि उनके बयानों का कुछ लोगों ने गलत मतलब निकाला।

शैलजा ने कहा कि ऐसे बयानों के लिए माफी मांगना ही पर्याप्त नहीं है और वह पहले भी इस तरह की टिप्पणियां कर चुके हैं।

केपीसीसी प्रमुख पर निशाना साधते हुए माकपा नेता बृंदा करात ने कहा कि यह उनका बहुत ही निंदनीय बयान है।

कांग्रेस विधायक शनिमोल उस्मान ने भी रामचंद्रन के बयान की निंदा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\