देश की खबरें | केरल सभी पुलिस जिलों में ड्रोन से निगरानी करने वाला पहला राज्य बना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल, सभी पुलिस जिलों में ड्रोन निगरानी प्रणाली स्थापित करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

तिरुवनंतपुरम, 11 मई केरल, सभी पुलिस जिलों में ड्रोन निगरानी प्रणाली स्थापित करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बृहस्पतिवार को आयोजित एक समारोह में सभी पुलिस जिलों को ड्रोन और विशेष रूप से प्रशिक्षित ड्रोन पायलटों को 'ड्रोन पायलट लाइसेंस' वितरित किए।

उन्होंने इस अवसर पर स्वदेश में विकसित ‘एंटी-ड्रोन सॉफ्टवेयर’ भी लॉन्च किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस बल के आधुनिकीकरण में केरल अग्रणी रहा है और चूंकि समाज में ड्रोन का इस्तेमाल बढ़ा है, इसलिए ड्रोन रोधी प्रणाली का विकास भी महत्वपूर्ण है।

उन्होंने प्रशिक्षित ड्रोन पायलटों से आग्रह किया कि उन्होंने जो कुछ सीखा है, वह अपने सहयोगियों को भी सिखाएं।

पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) पी प्रकाश ने कहा कि ड्रोन का इस्तेमाल कानून और व्यवस्था के उद्देश्यों के लिए और आपदा प्रबंधन के दौरान भी किया जाएगा।

आईपीएस अधिकारी प्रकाश केरल पुलिस के ‘साइबरडोम’ के नोडल अधिकारी भी हैं। उन्होंने पीटीआई- से कहा, ''हमारे पुलिस ड्रोन का इस्तेमाल कठिन परिस्थितियों और कभी-कभी दुर्गम इलाकों में किया जाता है। इसलिए पुलिस बल को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाना चाहिए।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\