देश की खबरें | केरल अभिनेत्री हमला प्रकरण: विधायक का निजी कर्मी गवाह को धमकाने के आरोप में गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री पर यौन हमला मामले में गवाह को प्रभावित करने और उसे डराने-धमकाने की कथित रूप से कोशिश करने को लेकर विधायक के बी गणेश कुमार के कार्यालय सचिव को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। अभिनेत्री पर यौन हमला मामले में मलयालम अभिनेता दिलीप कुमार आरोपी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोल्लम (केरल), 24 नवंबर अभिनेत्री पर यौन हमला मामले में गवाह को प्रभावित करने और उसे डराने-धमकाने की कथित रूप से कोशिश करने को लेकर विधायक के बी गणेश कुमार के कार्यालय सचिव को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। अभिनेत्री पर यौन हमला मामले में मलयालम अभिनेता दिलीप कुमार आरोपी है।

इस मामले में एक गवाह की शिकायत के आधार पर यहां पठनमपुरम के समीप तड़के कार्यालय सचिव प्रदीप कुमार (42) को उनके निवास से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: होमवर्क न करने पर गुस्साए टीचर ने केजी की छात्रा के जलाए होठ.

यह गिरफ्तारी ऐसे वक्त हुई है जब केरल उच्च न्यायाल ने इस मामले को वर्तमान अदालत से अन्यत्र स्थानांतरित करने से मना कर दिया है।

उच्च न्यायालय ने अभिनेत्री और केरल सरकार की इस मामले को स्थानांतरित करने की याचिकाएं खारिज कर दी। अभिनेत्री पर कोच्चि में 2017 में कथित रूप से यौन हमला हुआ था।

यह भी पढ़े | Bihar: नीतीश सरकार में दूर हो सकती है मुस्लिम मंत्री की कमी, ओवैसी और कांग्रेस विधायकों पर JDU की नजर.

केरल कांग्रेस (बी) के विधायक के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि प्रदीप को कार्यालय सचिव के पद से हटा दिया गया है।

कल देर रात कसारगोड से एक पुलिस दल यहां आया था। उससे पहले कसारगोड की एक जिला सत्र अदालत ने प्रदीप कुमार की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।

केरल पुलिस के अनुसार जरूरी आपैचारिकताएं पूरी करने के बाद सुबह प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

गवाह ने आरोप लगाया है कि प्रदीप कुमार ने उसे डरा-धमकाकर आरोपी में पक्ष में बयान बदलने के लिए कहा था।

इस बीच, एक अन्य गवाह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि आरोपी के पक्ष में बयान देने के लिए उसे जमीन और 25 लाख रूपये की पेशकश की गयी है। दूसरे गवाह ने भी पुलिस से संपर्क कर अपनी जान पर खतरा होने का आरोप लगाया।

तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री को 17 फरवरी 2017 को आरोपियों ने कथित रूप से अगवा कर लिया था और उनकी ही कार में दो घंटे तक उनके साथ कथित रूप से छेड़खानी की थी। आरोपी उनकी कार में घुस आये थे और बाद में वे भाग गये।

आरोपियों ने अभिनेत्री को ब्लैकमेल करने के लिए इस पूरी हरकत का वीडियो भी बनाया। इस मामले में दस आरोपी हैं। पुलिस ने प्रारंभ में सात लोगों को गिरफ्तार किया।

अभिनेता दिलीप को गिरफ्तार किया गया था लेकिन बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी