देश की खबरें | केरलः 12वीं कक्षा के छात्र ने किया पेपर स्प्रे का इस्तेमाल, कई बच्चे प्रभावित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के इडुक्की में 12वीं कक्षा के एक छात्र ने लड़की के माता-पिता द्वारा उसकी दोस्ती को लेकर पूछे गए सवालों के बाद उन पर (माता-पिता) पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया, लेकिन यह गलत तरीके से फैल गया तथा चार लड़कियों सहित उसके सहपाठियों पर भी इसका असर पड़ा। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
इडुक्की (केरल), 18 जुलाई केरल के इडुक्की में 12वीं कक्षा के एक छात्र ने लड़की के माता-पिता द्वारा उसकी दोस्ती को लेकर पूछे गए सवालों के बाद उन पर (माता-पिता) पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया, लेकिन यह गलत तरीके से फैल गया तथा चार लड़कियों सहित उसके सहपाठियों पर भी इसका असर पड़ा। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि राजक्कड़ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बाहर प्रतीक्षालय में शुक्रवार सुबह यह घटना हुई थी।
पुलिस ने बताया कि लड़के द्वारा पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किए जाने से छात्रों को परेशानी हुई, जिसके बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने बताया कि छात्रा के माता-पिता को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्होंने दावा किया कि लड़के ने उन पर हमला किया था।
पुलिस ने बताया कि सभी को शाम को छुट्टी दे दी गई।
पुलिस के अनुसार, उक्त लड़के के सहपाठियों, जिनमें दो लड़के भी हैं, ने उसके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। दोनों सहपाठियों ने छात्र और उक्त छात्रा की दोस्ती का समर्थन किया है।
लड़के ने दावा किया है कि लड़की के माता-पिता द्वारा उस पर हमला किये जाने के बाद उसने पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया था।
पुलिस ने बताया कि लड़की के माता-पिता के खिलाफ कथित तौर पर लड़के पर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही लड़के द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी किशोर न्याय बोर्ड को दे दी गई है क्योंकि वह 17 साल का है।
पुलिस ने बताया कि लड़की के माता-पिता लड़के का इंतजार कर रहे थे। वह सुबह करीब 9.15 बजे बस से स्कूल पहुंचा था।
पुलिस ने बताया कि जब लड़का बस से उतर गया तो लड़की के माता-पिता ने उनकी बेटी के साथ उसकी दोस्ती के बारे में पूछताछ की और कथित तौर पर उसकी पिटाई की जिसके कारण लड़के ने पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2025 10:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

