केन्याई मूल की युवती ने 14वीं मंजल से कूदकर आत्महत्या की
थाना बीटा-2 क्षेत्र के कासा ग्रीन सोसाइटी में रहने वाली केन्याई मूल की 25 वर्षीय युवती ने रविवार सुबह सोसाइटी की 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली.
नोएडा, 26 दिसंबर : थाना बीटा-2 क्षेत्र के कासा ग्रीन सोसाइटी में रहने वाली केन्याई मूल की 25 वर्षीय युवती ने रविवार सुबह सोसाइटी की 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार युवती यहां अपने पुरुष मित्र के साथ रह रही थी. वह पर्यटक वीजा पर भारत आई थी. पुलिस को जांच में पता चला है कि वह परिवारिक कारणों से मानसिक तनाव में थी.
बीती रात को वह अपने दोस्त के साथ क्रिसमस की पार्टी करके घर लौटी थी. पुलिस केन्याई मूल की युवती ने 14वीं मंजल से कूदकर आत्महत्या कीने उसके परिजन को सूचना दे दी है. पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अमित कुमार सिंह ने बताया कि वाइने मुन्यासा इडाम्बो ने रविवार तड़के अपनी सोसाइटी की 14वीं मंजिल से छलांग लगा दी. यह भी पढ़ें : ‘विवादित’ गाना 3 दिन में नहीं हटाया तो सनी लियोनी व शाकिब के खिलाफ कानूनी कार्रवाई: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने विदेशी युवती को ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अधिकारी ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विदेशी युवती ने किन कारणों से आत्महत्या की. पुलिस इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2021 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

