एजेंसी न्यूज

Kenya: दो लड़कों के पास से मिली 5000 चींटियां, 7700 डॉलर का जुर्माना या एक साल कैद की होगी सजा

वन्यजीव कानूनों के उल्लंघन के लिए 12 महीने की कैद अधिकतम सजा है. अधिकारियों ने बताया कि लड़कों के पास से चींटियां बरामद की गईं और ऐसा माना जा रहा है कि उनकी यूरोपीय और एशियाई बाजारों में तस्करी की जानी थी, जौ मौजूदा दौर में कम ज्ञात वन्यजीव प्रजातियों की तस्करी का उभरता चलन बन गया है.

Kenya: दो लड़कों के पास से मिली 5000 चींटियां, 7700 डॉलर का जुर्माना या एक साल कैद की होगी सजा
प्रतीकात्मक

वन्यजीव कानूनों के उल्लंघन के लिए 12 महीने की कैद अधिकतम सजा है. अधिकारियों ने बताया कि लड़कों के पास से चींटियां बरामद की गईं और ऐसा माना जा रहा है कि उनकी यूरोपीय और एशियाई बाजारों में तस्करी की जानी थी, जौ मौजूदा दौर में कम ज्ञात वन्यजीव प्रजातियों की तस्करी का उभरता चलन बन गया है.

बेल्जियम के रहने वाले लोर्नोय डेविड और सेप्पे लोडेविज्क्स को पांच अप्रैल को एक ‘गेस्ट हाउस’ से गिरफ्तार किया गया था और उनके पास से 5,000 चींटियां बरामद की गयी थीं. दोनों लड़कों की उम्र 19 वर्ष है. अधिकारियों ने बताया कि दोनों पर 15 अप्रैल को आरोप तय किये गए थे. यह भी पढ़ें : ‘आपरेशन सिंदूर’ : तेंदुलकर समेत खिलाड़ियों ने भारत की कार्रवाई की सराहना की

केन्या वन्यजीव सेवा ने पूर्व में बताया कि दोनों लड़के यूरोप और एशिया के बाजारों में चींटियों की तस्करी में शामिल थे. एजेंसी के मुताबिक, बरामद की गयी इन चींटियों में ‘मेसोर सेफेलोट्स’ नाम की चींटी प्रजाति भी शामिल है, जो पूर्वी अफ्रीका में पाई जाने वाली एक विशिष्ट, बड़ी और लाल रंग की चींटी होती है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2025 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).