एजेंसी न्यूज

Assembly Election Results 2022: पंजाब में जीत का स्वाद चखने से पहले केजरीवाल, सिसोदिया ने हनुमान मंदिर में पूजा की

पंजाब विधानसभा चुनाव में अभूतपूर्व जीत का स्वाद चखने से पहले आम आदमी पार्टी के समन्वयक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी सत्येन्द्र जैन के साथ बृहस्पतिवार को कनॉटप्लेस में स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की.

Assembly Election Results 2022: पंजाब में जीत का स्वाद चखने से पहले केजरीवाल, सिसोदिया ने हनुमान मंदिर में पूजा की
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Photo : ANI)

नयी दिल्ली, 10 मार्च : पंजाब विधानसभा चुनाव में अभूतपूर्व जीत का स्वाद चखने से पहले आम आदमी पार्टी के समन्वयक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी सत्येन्द्र जैन के साथ बृहस्पतिवार को कनॉटप्लेस में स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की. दिन में केजरीवाल ने पंजाब के लोगों को बधाई देते हुए राज्य में आप की जीत को ‘क्रांति’ बताया था. उन्होंने ट्वीट किया था, ‘‘इस इंक़लाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई.’’

इस ट्वीट के साथ केजरीवाल ने पंजाब में पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान के साथ अपनी तस्वीर भी साझा की. पंजाब में विधानसभा चुनाव की बृहस्पतिवार को हो रही मतगणना की कुल 117 विधानसभा सीट में से आम आदमी पार्टी (आप) ने 20 पर जीत दर्ज कर ली है और 71 सीट पर वह आगे चल रही है. यह भी पढ़ें : Punjab Election Result 2022: AAP के सीएम पद के उम्मीदवार भगवंत मान की बड़ी जीत, कांग्रेस नेता दलवीर सिंह गोल्डी को 58,206 भारी मतों से हराया

रूझान देखें तो सत्तारूढ़ कांग्रेस की पंजाब में बुरी हालत हो गयी है जबकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाले शिरोमणि अकाली दल (शिअद) को भी कुछ खास हासिल नहीं हुआ है. इस बार अमरिंदर सिंह की नवगठित पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही भारतीय जनता पार्टी के हाथ भी कुछ नहीं आया है. दिल्ली में आप कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय के बाहर जश्न मनाया और पंजाबी गानों पर जमकर नाचे.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2022 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).