देश की खबरें | केजरीवाल ने कहा, कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि शहर के दो करोड़ लोग, उनकी सरकार और केन्द्र ने साथ मिलकर कोविड-19 को नियंत्रित करने में सफलता पा ली है लेकिन इस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 25 जुलाई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि शहर के दो करोड़ लोग, उनकी सरकार और केन्द्र ने साथ मिलकर कोविड-19 को नियंत्रित करने में सफलता पा ली है लेकिन इस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है।

बुराड़ी में दिल्ली सरकार के 450 बिस्तरों वाले अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम को आनलाइन संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि पिछले एक महीने में दिल्ली में कोविड से जुड़े मानदंडों में सुधार हुआ है।

यह भी पढ़े | मुंबई के धारावी में कोरोना के 10 नए मामले पाए गए: 25 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली के दो करोड़ लोगों, उनकी सरकार और केन्द्र सरकार ने साथ मिलकर कोविड-19 को नियंत्रित करने में सफलता पा ली है लेकिन यह कहना अभी सही नहीं होगा कि इस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई खत्म हो गई है।’’

मुख्यमंत्री ने इंगित किया कि पिछले एक महीने में संक्रमण के मामले कम हुए हैं, मृत्यु दर कम हुई है, लोगों के संक्रमण मुक्त होने की दर बढ़ी है और नए मामलों में भी कमी आयी है।

यह भी पढ़े | Coronavirus: राजस्थान सरकार ने कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए सवाई मान सिंह अस्पताल में प्लाज्मा बैंक शुरू किया.

उन्होंने कहा, ‘‘यह सभी लोगों के कठिन परिश्रम का परिणाम है।मैं सभी डॉक्टरों, नर्सों, स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों, अधिकारियों और अन्य सभी लोग, जिन्होंने इस लक्ष्य की प्राप्ति में मदद की है, को बधाई देना चाहता हूं।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि बुराड़ी के इस अस्पताल के शुरू होने से शहर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लिए उपलब्ध बिस्तरों की संख्या बढ़ेगी।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘मुझे बुराड़ी अस्पताल का उद्घाटन करते हुए आज बहुत खुशी हो रही है। कोविड और अन्य कारणों से मैं आज वहां नहीं हूं। इस अस्पताल के शुरू होने से दिल्ली की स्वास्थ्य सुविधाओं में 450 बिस्तर और जुड़ जाएंगे।’’

अस्पताल का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने किया और मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के जरिए इसमें शामिल हुए।

दिल्ली सरकार के बयान के अनुसार, इस अस्पताल में कुल 700 बिस्तर होंगे जिनमें से 125 बिस्तरों पर ऑक्सीजन की सुविधा होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\