एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केजरीवाल ने केन्द्र से बाजार वाले इलाकों में लॉकडाउन लगाने का अधिकार मांगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को केन्द्र से बाजार वाले इलाकों में लॉकडाउन लगाने का अधिकार मांगा, जो कि कोविड-19 के ‘हॉटस्पॉट’ बन सकते हैं। साथ ही शादी समारोह में 200 लोगों के शिरकत करने के आदेश को वापस लेने का भी अनुरोध किया है।

देश की खबरें | केजरीवाल ने केन्द्र से बाजार वाले इलाकों में लॉकडाउन लगाने का अधिकार मांगा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 17 नवम्बर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को केन्द्र से बाजार वाले इलाकों में लॉकडाउन लगाने का अधिकार मांगा, जो कि कोविड-19 के ‘हॉटस्पॉट’ बन सकते हैं। साथ ही शादी समारोह में 200 लोगों के शिरकत करने के आदेश को वापस लेने का भी अनुरोध किया है।

केजरीवाल ने मीडिया को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने उप राज्यपाल को शादी समारोह में 200 की बजाय अब केवल 50 लोगों को ही शिरकत करने की अनुमति देने के संबंध में एक प्रस्ताव भेजा है।

यह भी पढ़े | दिल्ली: राजधानी में फैलते कोरोना संक्रमण के बाद नए दिशा-निर्देश जारी, शादी में 50 से अधिक लोग नहीं; हॉटस्पॉट बनने वाले बाजार होंगे बंद.

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार, केन्द्र और सभी एजेंसियां राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की स्थिति को नियंत्रति करने के लिए ‘‘दोगुना प्रयास’’ कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ हम केन्द्र सरकार को दिल्ली सरकार को बाजार वाले इलाकों में लॉकडाउन लगाने का अधिकार देने के लिए एक प्रस्ताव भेज रहे हैं, जो कि कोविड-19 के ‘हॉटस्पॉट’ बन सकते हैं। ’’

यह भी पढ़े | COVID-19 Updates in Delhi: कोरोना संकट के बीच सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव, दिल्ली के कोविड-19 प्रभावित इलाकों में लगाया जा सकता है लॉकडाउन.

केजरीवाल ने केन्द्र सरकार का इस ‘‘ बेहद मुश्किल समय ’’ में दिल्ली के लोगों की मदद करने के लिए शुक्रिया भी अदा किया और दिल्लीवासियों से हाथ जोड़कर मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम का पालन का अनुरोध किया।

दिल्ली में 28 अक्टूबर के बाद से कोरोना वायरस के मामलों में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जब पांच हजार से अधिक नए मामले सामने आए थे। बुधवार को यहां आठ हजार से अधिक नए मामले सामने आए थे।

वहीं, बृहस्पतिवार को बीते पांच महीने में पहली बार सर्वाधिक 104 लोगों की मौत हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2020 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).