एजेंसी न्यूज

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ‘बड़े झूठे’, उनके मंत्री ‘बहुत बड़े झूठे’: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ‘‘बड़े झूठे’’ और उनके मंत्री ‘‘बहुत बड़े झूठे’’ हैं. ठाकुर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया के इस दावे पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें आप को तोड़ने पर मुख्यमंत्री पद की पेशकश की थी.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ‘बड़े झूठे’, उनके मंत्री ‘बहुत बड़े झूठे’: अनुराग ठाकुर

शिमला, 22 अगस्त : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ‘‘बड़े झूठे’’ और उनके मंत्री ‘‘बहुत बड़े झूठे’’ हैं. ठाकुर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया के इस दावे पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें आप को तोड़ने पर मुख्यमंत्री पद की पेशकश की थी. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने दावा किया है कि भाजपा ने उनसे इस पेशकश के साथ संपर्क किया था कि अगर वह भाजपा में शामिल हो जाते हैं और आप को तोड़ देते हैं तो उनके खिलाफ सभी मामलों को बंद कर दिया जाएगा.

सिसोदिया दिल्ली आबकारी नीति के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं के संबंध में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज प्राथमिकी में नामजद 15 लोगों में शामिल हैं. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ठाकुर ने कांगड़ा जिले में एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, '‘‘केजरीवाल बड़े झूठे हैं और ऐसा लगता है कि उनके मंत्री बहुत बड़े झूठे हैं.’’ यह भी पढ़ें : भारी बारिश के कारण कोटा के निचले इलाकों में पानी भरा; स्कूलों में अवकाश

उन्होंने कहा कि केजरीवाल का शासन मॉडल विफल हो गया है, क्योंकि दिल्ली में आप सरकार का ध्यान मोहल्ला क्लीनिक से हटकर मोहल्ला ठेका (शराब की दुकानों) पर केंद्रित हो गया है. भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि ‘‘केजरीवाल शराब घोटाले के सरगना हैं, जबकि सिसोदिया मुख्य आरोपी हैं.’’ उन्होंने कहा कि दोनों में से किसी ने भी दिल्ली में ‘‘शराब घोटाले’’ के संबंध में अब तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2022 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).