देश की खबरें | ‘यौन हमले’ की शिकार 12 वर्ष की लड़की की हालत का जायजा लेने एम्स पहुंचे केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को एम्स का दौरा किया और 12 वर्षीय लड़की की हालत का जायजा लिया, जिसका कथित तौर पर यौन उत्पीड़न हुआ था। केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार पीड़िता के परिवार को दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह अगस्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को एम्स का दौरा किया और 12 वर्षीय लड़की की हालत का जायजा लिया, जिसका कथित तौर पर यौन उत्पीड़न हुआ था। केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार पीड़िता के परिवार को दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया था कि घटना ने उन्हें बुरी तरह झकझोर दिया है और इस तरह के अपराधी खुला घूमें, इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

यह भी पढ़े | Beirut Blast: बेरुत में हुए भीषण धमाके में नहीं गई किसी भी भारतीय की जान, विदेश मंत्रालय.

मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि लड़की की हालत गंभीर है और उन्होंने पुलिस आयुक्त एस. एन. श्रीवास्तव से बात की है, जिन्होंने उन्हें बताया कि पुलिस आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार मामले में बेहतर वकीलों की सेवा लेकर आरोपी को कड़ा दंड दिलवाएगी।

यह भी पढ़े | Coronavirus: राजधानी दिल्ली में आज COVID19 के 1,299 नए मामले आए सामने, 15 की मौत, 1,008 मरीज हुए रिकवर.

पुलिस ने बताया कि मंगलवार की शाम को पश्चिम विहार इलाके में आरोपी ने लड़की के चेहरे और पर धारदार वस्तु से प्रहार भी किया था।

केजरीवाल ने कहा कि लड़की को गंभीर अंदरूनी जख्म पहुंचा है।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘उसकी सर्जरी हुई है और चिकित्सक उसका जीवन बचाने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं। 24 से 48 घंटे में पता चलेगा कि वह खतरे से बाहर है अथवा नहीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि वह ठीक हो जाएगी और उसे अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी...। सरकार लड़की के परिवार वालों को दस लाख रुपये का मुआवजा देगी।’’

इससे पहले दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने यहां एम्स में लड़की से मुलाकात की थी और पुलिस पर आरोप लगाया कि वह आरोपी की गिरफ्तारी में विलंब कर रही है।

नीरज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\