एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारत में आम चुनावों पर उत्सुकता से नजर बनाए हुए हैं : जर्मन राजदूत फिलिप एकरमैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जर्मनी का कहना है कि भारत में 19 अप्रैल से शुरू हो रहे दुनिया के सबसे बड़े चुनाव पर वह बड़े उत्सुकता से नजर बनाये हुए हैं और नतीजा चाहे जो भी हो, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का कद और बढ़ेगा। जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने यह बात कही।

देश की खबरें | भारत में आम चुनावों पर उत्सुकता से नजर बनाए हुए हैं : जर्मन राजदूत फिलिप एकरमैन

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल जर्मनी का कहना है कि भारत में 19 अप्रैल से शुरू हो रहे दुनिया के सबसे बड़े चुनाव पर वह बड़े उत्सुकता से नजर बनाये हुए हैं और नतीजा चाहे जो भी हो, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का कद और बढ़ेगा। जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने यह बात कही।

एकरमैन ने सोमवार को यहां एक निजी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि भारत द्वारा जी20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता से हम इस हकीकत से रूबरू हुए हैं।

उन्होंने अपने भाषण में ईरान-इजराइल, रूस-यूक्रेन और दुनिया भर में जारी और अनसुलझे मुद्दों पर भी बात की।

एकरमैन ने कहा, ''इन बेहद मुश्किल हालात के बीच मुझे याद नहीं कि दुनिया पहले कभी इतने मुश्किल दौर से भी गुजरी हो जितना कि अब गुजर रही है। हम यूरोप और यूरोपीय संघ के लिहाज से स्पष्ट तौर पर देख रहे हैं कि भारत कैसे उभर रहा है। हम शुक्रवार से शुरू हो रहे दुनिया के सबसे बड़े चुनाव पर बड़े उत्साह से नजर बनाए हुए हैं। यह लोकतंत्र का त्यौहार है।''

राजदूत ने कहा, ''इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि इन चुनावों में क्या होगा, कौन जीतेगा। मुझे लगता है कि हम अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का कद बढ़ता हुए देखेंगे।''

उन्होंने कहा, ''जी20 की अध्यक्षता से हम इस हकीकत से रूबरू हुए हैं। भारत बड़े मंचों पर सीट का दावा करता है और हम जर्मनी व यूरोप के लोग भी ऐसा ही सोचते हैं। फिर चाहे वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद हो या कहीं भी, भारत का कद और मान्यता बढ़ी है तथा आगे भी बढ़ेगी।''

जितेंद्र मनीषा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2024 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).