एजेंसी न्यूज

कौशांबी : मुठभेड़ के बाद पुलिस ने लूट में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि दो आरोपियों को गोली लगी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कौशांबी : मुठभेड़ के बाद पुलिस ने लूट में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार
(Photo Credit : Twitter)

उत्तर प्रदेश(कौशांबी),12 सितंबर: पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि दो आरोपियों को गोली लगी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अधीक्षक (एसपी) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि थाना चरवा क्षेत्र के समसपुर निवासी सर्राफा कारोबारी अनूप सोनी से बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा तमंचा दिखाकर सोने और चांदी के आभूषणों का बैग व मोबाइल लूट लिया गया था. लूट की वारदात को सुलझाने के लिए पुलिस दलों का गठन किया गया था.

एसपी ने बताया कि आज सुबह एसओजी व चरवा थाने की टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गुंगवा का बाग में अभियुक्त लूट के माल का बंटवारा कर रहे हैं. उन्होंने बताया,“ सूचना पर चरवा थाना पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने अभियुक्तों को गुंगवा का बाग में घेर लिया। अपने को घिरा देखकर अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी कर दी.” उन्होंने कहा कि पुलिस की जवाबी गोलीबारी में दो अभियुक्त विजय कुमार सोनी (निवासी रीवा मध्य प्रदेश) तथा आशीष निषाद (निवासी तेलियरगंज, प्रयागराज) को गोली लग गई और दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इसके अलावा दो अन्य अभियुक्तों सूरज पासी (कौशांबी) व राहुल पासी (प्रयागराज) को भी गिरफ्तार किया गया है. श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूटे हुए सोने व चांदी के आभूषण, मोबाइल, लूट में प्रयुक्त बाइक, एक 32 बोर की पिस्तौल, एक 315 बोर का तमंचा और आभूषण तौलने की इलेक्ट्रॉनिक मशीन बरामद की गयी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2023 05:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).