Ind vs Aus 3rd Test: कास्प्रोविच ने ऑस्ट्रेलिया को तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरने की दी सलाह

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल कास्प्रोविच ने भारत के खिलाफ बुधवार से यहां शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच में अपनी टीम को तीन तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क, कैमरून ग्रीन और स्कॉट बोलैंड के साथ मैदान में उतरने की सलाह दी है।

ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: ICC/Twitter)

मेलबर्न, 28 फरवरी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल कास्प्रोविच ने भारत के खिलाफ बुधवार से यहां शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच में अपनी टीम को तीन तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क, कैमरून ग्रीन और स्कॉट बोलैंड के साथ मैदान में उतरने की सलाह दी है. कास्प्रोविच ने कहा कि तेज गेंदबाजी ऑस्ट्रेलिया की मजबूती है और टीम को अपने मजबूत पक्ष का समर्थन करना चाहिये. यह भी पढ़ें: कप्तान के साथ ओपनिंग करने उतर सकते है शुभमन गिल, जानें इंदौर टेस्ट में केएल राहुल को कहां मिल सकता है जगह? देखें संभावित प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया दिल्ली में तीन विशेषज्ञ स्पिनरों और कप्तान पैट कमिंस के रूप में सिर्फ एक तेज गेंदबाज के साथ दूसरे टेस्ट मैच में उतरा था लेकिन उसे छह विकेट की शिकस्त झेलनी पड़ी. भारतीय टीम चार मैचों की श्रृंखला में 2-0 से आगे है.

कास्प्रोविच ने अंतिम एकादश में बोलैंड को शामिल करने की वकालत करते हुए ‘एसईएन रेडियो’ से कहा, ‘‘ इससे (तीन तेज गेंदबाज) मुझे कोई आपत्ति नहीं है। स्पिन से हम भारत को टक्कर नहीं दे सकते है.’’

बोलैंड नागपुर में पहले टेस्ट में एक भी विकेट नहीं ले सके थे लेकिन उन्होंने 17 ओवर में 34 रन देकर किफायती गेंदबाजी की थी.

टेस्ट क्रिकेट में 113 विकेट लेने वाले कास्प्रोविच ने कहा, ‘‘ हमें तीन स्पिनरों की जरूरत नहीं है. मैं चाहूंगा कि बोलैंड टीम में हो. मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि उसके पास एक छोर से दबाव बनाने की क्षमता है.

उन्होंने कहा, ‘‘ पहले टेस्ट में टॉड मरफी को विकेट लेने में इसलिए सफल रहे क्योंकि भारतीय बल्लेबाज दूसरे छोर (बोलैंड के खिलाफ) से रन नहीं बना पा रहे थे. हमें कुछ अलग सोचना होगा.’’

ऑस्ट्रेलिया के लिए 38 टेस्ट खेलने वाले यह 51 साल का पूर्व गेंदबाज भारत में 2004-05 में टेस्ट श्रृंखला जीतने वाली टीम का हिस्सा था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड