एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कश्मीर घाटी में मौसम की पहली बर्फबारी हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर के ज्यादातर मैदानी इलाकों में सोमवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई। घाटी के ऊंचाई पर स्थित क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बर्फबारी हुई जिसके चलते घाटी को लद्दाख से जोड़ने वाला श्रीनगर-लेह मार्ग बंद हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कश्मीर घाटी में मौसम की पहली बर्फबारी हुई
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 23 नवंबर कश्मीर के ज्यादातर मैदानी इलाकों में सोमवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई। घाटी के ऊंचाई पर स्थित क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बर्फबारी हुई जिसके चलते घाटी को लद्दाख से जोड़ने वाला श्रीनगर-लेह मार्ग बंद हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और श्रीनगर-लेह मार्ग के सोनमर्ग-जोजिला अक्ष के ऊंचाई पर स्थित इलाकों के लिए ‘ऑरेंज’ चेतावनी जारी की जिसमें प्रशासन और लोगों से सतर्कता बरतने और तैयार रहने को कहा गया है।

यह भी पढ़े | Bihar: जेडीयू के MLC संजय कुमार झा और देवेश चंद्र ठाकुर विंटेज कार से पहुंचे विधानसभा, बताई ये वजह (Watch Video).

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू और सोनमर्ग-द्रास अक्ष पर कुछ स्थानों पर, कश्मीर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई तथा कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी हुई।

अधिकारी ने बताया कि उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में रात के दौरान चार इंच तक बर्फ गिरी, दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में दस सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई।

यह भी पढ़े | Bihar: उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद का विपक्ष पर वार, कहा- हार को करो स्वीकार.

उन्होंने बताया कि ऊंचाई पर स्थित इलाकों में बर्फबारी अंतिम रिपोर्ट आने तक हो रही थाी तथा यह जारी रहेगी।

घाटी में कई स्थानों पर बारिश भी हुई।

ट्रैफिक कंट्रोल रूम के एक अधिकारी ने बताया कि बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह मार्ग के साथ-साथ घाटी को जम्मू क्षेत्र से जोड़ने वाले वैकल्पिक मार्ग मुगल रोड भी बंद हो गया। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर बर्फबारी के बीच भी यातायात जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2020 01:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).