देश की खबरें | कश्मीर विश्वविद्यालय सेमेस्टर के अंत में होने वाली परीक्षाएं नहीं लेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर विश्वविद्यालय कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर वर्तमान सेमेस्टर और पिछले सेमेस्टर की होने वाली परीक्षा इस वर्ष नहीं लेगा और छात्रों को निरंतर आंतरिक आकलन के आधार पर प्रोन्न्त करेगा।

जियो

श्रीनगर, 27 मई कश्मीर विश्वविद्यालय कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर वर्तमान सेमेस्टर और पिछले सेमेस्टर की होने वाली परीक्षा इस वर्ष नहीं लेगा और छात्रों को निरंतर आंतरिक आकलन के आधार पर प्रोन्न्त करेगा।

विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘कश्मीर विश्वविद्यालय ने एक महत्वपूर्ण निर्णय के तहत तय किया है कि वर्तमान सेमेस्टर और पिछले सेमेस्टर की परीक्षा नहीं होगी। ये परीक्षाएं लॉकडाउन अवधि के समय होनी वाली थीं।’’

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के गुजरात में पिछले 24 घंटे में 376 नए मामले दर्ज, 23 लोगों की जान भी गई : 27 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि छात्रों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आंतरिक आकलन के आधार पर अगले सेमेस्टर में प्रोन्नत किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘विभागाध्यक्ष अपनी विभागीय कमेटियों के साथ मशविरा करके आंतरिक आकलन का तरीका निर्धारित करेंगे जो कि पारदर्शी और अच्छी तरह से परिभाषित पैमाने का होगा।’’

यह भी पढ़े | तेलंगाना में 3 साल का बच्चा खुले बोरवेल में गिरा, राहत बचाव कार्य जारी.

प्रवक्ता ने कहा कि यह निर्णय सलाहकार सह निगरानी समिति की एक विशेष बैठक में किया गया। इसका गठन कुलपति ने डीन एकेडेमिक अफेयर्स की अध्यक्षता में किया था।

प्रवक्ता ने कहा कि विश्वविद्यालय ने वर्तमान सेमेस्टर की ऑनलाइन कक्षाएं 15 अगस्त तक जारी रखने का निर्णय किया है। शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे नियमित आधार पर कक्षाएं लें और इस दौरान विभागों द्वारा तय रणनीति के अनुसार आंतरिक आकलन भी जारी रखें।

प्रवक्ता ने बताया कि कुलपति प्रो. तलत अहमद ने एक अन्य प्रमुख निर्णय के तहत विभागों को सलाह दी कि वे स्मार्टफोन और नोटपैड खरीदें और उन्हें जरूरुतमंद छात्रों को मुहैया करायें जो इन्हें नहीं खरीद सकते।

उन्होंने कहा कि उपकरण जरूरुतमंद छात्रों को जारी किये जा सकते हैं और उन्हें बाद में वापस लिया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें