देश की खबरें | कश्मीर: भाजपा से संबद्ध पंच का शव शोपियां में मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के खोनमोह क्षेत्र से 10 दिन पहले लापता हुए भारतीय जनता पार्टी से संबद्ध एक पंच का शव पुलिस ने शुक्रवार को शोपियां जिले से बरामद किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 28 अगस्त जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के खोनमोह क्षेत्र से 10 दिन पहले लापता हुए भारतीय जनता पार्टी से संबद्ध एक पंच का शव पुलिस ने शुक्रवार को शोपियां जिले से बरामद किया।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Odisha Rains: ओड़िशा में भारी बारिश, बाढ़ प्रभावित गांव जाजपुर में फंसे एक नवजात शिशु समेत 6 को अग्निशमन की मदद से किया गयारेस्क्यू – देखें वीडियो.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शोपियां में दंगम गांव के स्थानीय निवासियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी कि ऐसा प्रतीत होता है कि शव गांव में एक बगीचे के नीचे दफनाया गया था।

अधिकारी ने कहा, “शव की पहचान और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए शव को अस्पताल ले जाया गया।”

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: पुणे में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कोविड केंद्र का किया उद्घाटन: 28 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान निसार अहमद भट (45) के रूप में की गई है जो भाजपा से संबद्ध एक पंच थे।

उन्होंने कहा कि शहर के पंथाचौक इलाके में भट के परिवार वालों ने उनके 19 अगस्त से गुमशुदा होने की खबर दी थी।

पुलिस को शक है कि भट का आतंकवादियों ने अपहरण किया और बाद में शोपियां में उनकी हत्या कर दी।

अधिकारी ने कहा, “हम सभी कोणों से मामले की जांच कर रहे हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\