चेन्नई, 17 अक्टूबर निजी क्षेत्र के करूर वैश्य बैंक (केवीबी) का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में शुद्ध मुनाफा 378.45 करोड़ रुपये रहा।
तमिलनाडु स्थित बैंक का पिछले वर्ष की समान तिमाही में शुद्ध मुनाफा 250.23 करोड़ रुपये रहा था।
चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में बैंक का शुद्ध मुनाफा 737 करोड़ रुपये रहा, पिछले वर्ष समान अवधि में यह 479 करोड़ रुपये रहा था।
समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय बढ़कर 2,335.97 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 1,821.05 करोड़ रुपये थी।
बैंक ने एक बयान में कहा कि इस अवधि में बैंक का कुल कारोबार 1,50,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया।
बैंक के प्रबंध निदेशक एंव मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रमेश बाबू बी. ने कहा, ‘‘ मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारा बैंक पिछली तिमाही में 1,50,000 करोड़ के कुल कारोबार के ऐतिहासिक पड़ाव को पार कर गया और 1,53,516 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY