जरुरी जानकारी | करुर वैश्य बैंक का पहली तिमाही शुद्ध लाभ 45 प्रतिशत उछलकर 105.5 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. करुर वैश्य बैंक (केवीबी) का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) का शुद्ध लाभ 45 प्रतिशत उछलकर 105.50 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। डूबा कर्ज घटने से बैंक का शुद्ध मुनाफा बढ़ा है।

नयी दिल्ली, 30 जुलाई करुर वैश्य बैंक (केवीबी) का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) का शुद्ध लाभ 45 प्रतिशत उछलकर 105.50 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। डूबा कर्ज घटने से बैंक का शुद्ध मुनाफा बढ़ा है।

निजी क्षेत्र के बैंक ने इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 72.92 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सैलरी- 62 हजार रुपये प्रतिमाह.

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय घटकर 1,693.23 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 1,762.37 करोड़ रुपये थे।

बैंक की खुदरा बैंकिंग आय घटकर 929.80 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 981.33 करोड़ रुपये थी। इसी तरह समीक्षाधीन अवधि में बैंक की ब्याज आय घटकर 1,376.10 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष पहली तिमाही में 1,492.53 करोड़ रुपये रही थी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल के लिए यहां हुआ बड़ा ऐलान, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी राहत.

तिमाही के दौरान बैंक की सकल गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) कुल ऋण का 8.34 प्रतिशत रह गईं, जो एक साल पहले 9.17 प्रतिशत थीं। मूल्य के हिसाब से बैंक का सकल एनपीए 4,510.83 करोड़ रुपये से घटकर 4,055.66 करोड़ रुपये रह गया।

बैंक का शुद्ध एनपीए भी घटकर 3.44 प्रतिशत या 1,585.23 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले 4.94 प्रतिशत या 2,321.77 करोड़ रुपये पर था। तिमाही के दौरान डूबे कर्ज और अन्य आकस्मिक खर्च के लिए बैंक का प्रावधान बढ़कर 337.57 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 329.97 करोड़ रुपये रहा था।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\