SL vs BAN 1st Test 2024: दिमुथ करुणारत्ने का अर्धशतक, श्रीलंका ने 211 रन की बढ़त हासिल की

श्रीलंका ने दूसरे दिन स्टंप तक पांच विकेट पर 119 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त 211 रन तक पहुंचा दी.

दिमुथ करुणारत्ने (Photo Credit: @toisports)

श्रीलंका ने दूसरे दिन स्टंप तक पांच विकेट पर 119 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त 211 रन तक पहुंचा दी. पहली पारी में 280 रन पर सिमटने वाली श्रीलंकाई टीम ने तेज गेंदबाज विश्व फर्नांडो (48 रन देकर चार विकेट) की बदौलत बांग्लादेश को 188 रन पर समेटकर 92 रन की बढ़त बनायी थी. यह भी पढ़ें: IPL में आंद्रे रसेल सबसे तेज 200 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेली ताबड़तोड़ पारी

लेकिन बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने दो झटके देकर दूसरी पारी में श्रीलंका का स्कोर दो विकेट पर 32 रन कर दिया. स्पिनर ताईजुल इस्लाम और मेहदी हसन ने क्रमश: एंजेलो मैथ्यूज (22) और दिनेश चांदीमल को आउट किया.

इसके बाद करूणारत्ने ने टिककर खेलते हुए श्रीलंका की बढ़त 200 रन से पार करायी. स्टंप तक कप्तान धनंजय डि सिल्वा 23 और विश्व फर्नांडो दो रन बनाकर खेल रहे हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड