देश की खबरें | कर्नाटक: दिवंगत आईएएस अधिकारी की पत्नी कांग्रेस में शामिल हुईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के दिवंगत अधिकारी डी के रवि की पत्नी एच कुसुमा रविवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गईं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, चार अक्टूबर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के दिवंगत अधिकारी डी के रवि की पत्नी एच कुसुमा रविवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गईं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार की उपस्थिति में कुसुमा और उनके पिता औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल हुए।

यह भी पढ़े | दिल्ली: कोरोना संकट के बीच 13 अक्टूबर से खुलेगा अक्षरधाम मंदिर, श्रद्दालुओं को करना होगा इन नियमों का पालन.

कुसुमा के पिता पहले जनता दल (सेक्युलर) में थे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ जी परमेश्वर भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े | अयोध्‍या की मस्जिद को मिला पहला डोनेशन, हिंदू की ओर से दिए गए 21 हजार रुपये.

ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि कांग्रेस कुसुमा को राजराजेश्वरी नगर की सीट से उम्मीदवार बनाएगी, जहां तीन नवंबर को उपचुनाव होने वाले हैं।

दल बदल रोधी कानून के तहत पूर्व विधायक एन मुनीरत्ना को अयोग्य करार दिया गया था जिसके बाद राजराजेश्वरी नगर की सीट रिक्त है।

इस सीट के अलावा तुमकुरु में सीरा विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को उप चुनाव होने हैं।

शिवकुमार ने संवाददाताओं से कहा कि संभावित उम्मीदवारों की सूची पार्टी आला कमान को भेजी जाएगी, जहां अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\