एजेंसी न्यूज

Karnataka Rain: आईएमडी ने कर्नाटक के तटीय जिलों, मलनाड क्षेत्र के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट किया जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कर्नाटक के सभी तटीय जिलों और मलनाड क्षेत्र के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी करते हुए अगले 24 घंटे में भारी बारिश होने का अनुमान जताया.

Karnataka Rain: आईएमडी ने कर्नाटक के तटीय जिलों, मलनाड क्षेत्र के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट किया जारी
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो )

बेंगलुरु, 25 जुलाई: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कर्नाटक के सभी तटीय जिलों और मलनाड क्षेत्र के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी करते हुए अगले 24 घंटे में भारी बारिश होने का अनुमान जताया. आईएमडी ने बताया कि दक्षिण कन्नड़, उडुपी, उत्तर कन्नड़, चिक्कमगलुरु, कोडागु और शिवमोगा जिले में भारी से बहुत भारी बारिश होने के साथ ही तेज हवाएं चलेंगी. यह भी पढ़ें: Karnataka Rain: आईएमडी ने कर्नाटक के तटीय जिलों, मलनाड क्षेत्र के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट किया जारी 

अधिकारियों के मुताबिक, कुछ इलाकों में अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति बाधित होगी और सड़कों, कमजोर ढांचों को क्षति पहुंचने तथा पेड़ों के उखड़ने की आशंका है. सूचना के अनुसार, राज्य में अब तक वर्षा जनित घटनाओं में चार लोगों की मौत हो चुकी है. मौसम विभाग के अधिकारी ने बेंगलुरु में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

अधिकारी के मुताबिक, बेंगलुरु में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. अधिकारियों ने बताया कि मलनाड क्षेत्र से निकलने वाली अधिकतर नदियां उफान पर हैं। उन्होंने बताया कि तुंगा नदी में जलस्तर बढ़ने से चिक्कमगलुरु स्थित श्रृंगेरी पीठम के शंकराचार्य का संध्यावंदना मंतपा पूरी तरह से जलमग्न हो गया है.

अधिकारियों के अनुसार, उडुपी और दक्षिण कन्नड़ की जीवनरेखा मानी जाने वाली नेत्रवती नदी भी उफान पर है, जबकि कावेरी नदी में पानी का प्रवाह काफी बढ़ गया है. उन्होंने बताया कि राज्य में कई बांध एवं प्रमुख झीलों में पानी भर गया है और वर्षा प्रभावित जिलों में कई निचले क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं. वहीं, आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है.

सुरभि पारुल

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2023 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).