देश की खबरें | कर्नाटक : सोमवार से शुरू हो रहे वार्षिक दशहरा उत्सव के लिए मैसुरु में तैयारियां जोरों पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मैसुरु शहर में मनाये जाने वाले वार्षिक दशहरा एवं नवरात्रि उत्सव के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। दस दिनों तक चलने वाले इस उत्सव के लिए मैसूर पैलेस समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों को सजाया गया है।

मैसुरु, 25 सितंबर कर्नाटक के मैसुरु शहर में मनाये जाने वाले वार्षिक दशहरा एवं नवरात्रि उत्सव के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। दस दिनों तक चलने वाले इस उत्सव के लिए मैसूर पैलेस समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों को सजाया गया है।

मैसुरु दशहरा को "नदा हब्बा" (राज्य उत्सव) के नाम से जाना जाता है। यह उत्सव 10 दिवसीय त्योहार है, जिसका समापन विजयदशमी के दिन होता है। इस दौरान बड़े पैमाने पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

कोविड-19 महामारी के कारण बीते दो वर्षों से यह उत्सव अपेक्षाकृत कम बड़े आयोजनों के साथ मनाया जा रहा था, लेकिन महामारी का प्रकोप कम होने के परिणामस्वरूप इस बार यह उत्सव पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।

यह उत्सव इस साल एक भव्य समारोह के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें कर्नाटक की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को दर्शाया जाएगा। मैसुरु में इस उत्सव की शुरुआत सन 1610 में हुई थी।

दशहरा को इस क्षेत्र के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना जाता है, शाही संरक्षण के तहत यह जनता और मैसुरु वंश के त्योहार के रूप में विकसित हुआ।

भारत के स्वतंत्र होने और एक गणराज्य बनने के बाद से इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कर्नाटक सरकार के सहयोग से इस उत्सव को मनाया जाता है।

इस दशहरा उत्सव की शुरुआत विजयनगर साम्राज्य के शासकों ने की थी। इस त्योहार ने विजयनगर साम्राज्य में एक ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 सितंबर को यहां चामुंडी पहाड़ियों के ऊपर स्थित चामुंडेश्वरी मंदिर परिसर में सुबह नौ बजकर 45 मिनट से 10 बजकर पांच मिनट तक शुभ "वृश्चिक लग्न" के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मैसुरु राज परिवार की अधिष्ठात्री देवी चामुंडेश्वरी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर इस उत्सव का उद्घाटन करेंगी।

मुर्मू मैसुरु दशहरा उत्सव में हिस्सा लेने वाली देश की पहली राष्ट्रपति होंगी। इस अवसर पर उनके साथ कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के अलावा अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज