देश की खबरें | कर्नाटक पुलिस ने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विभिन्न हस्तियों एवं सरकारी अधिकारियों के फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर लोगों से ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस सिलसिले में राजस्थान के भरतपुर के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरू, 22 अक्टूबर विभिन्न हस्तियों एवं सरकारी अधिकारियों के फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर लोगों से ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस सिलसिले में राजस्थान के भरतपुर के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस की जांच में पता चला कि गिरोह फर्जी आधार कार्ड बनाकर सत्यापन प्रक्रिया को धता बताते हुए बड़ी संख्या में डुप्लीकेट सिम हासिल करता और फिर धन ऐंठ लेता था।

यह भी पढ़े | बिहार: पटना के कांग्रेस कार्यालय परिसर में खड़े वाहन से 8.5 लाख रुपए बरामद किए जाने के बाद आयकर विभाग की टीम नोटिस देने पहुंची दफ्तर: 22 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने यहां बयान जारी कर कहा कि अंसार, सद्दाम, बलविंदर सिंह और सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं उनका सहयोगी शकील फरार है।

उनकी गतिविधियों पर नजर रखने और जांच के बाद कर्नाटक सीआईडी की साइबर अपराध शाखा की पुलिस टीम भरतपुर पहुंची और चारों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, कई क्षेत्रों में हुआ अव्वल.

पुलिस ने बताया कि अंसार फर्जी आधार कार्ड अपलोड करता था और उन्हें सिम सत्यापन के लिए भेजता था।

पुलिस ने कहा कि एयरटेल का सिम वितरक बलविंदर सिंह सत्यापन प्रक्रिया को अंजाम दिए बगैर सिम कार्ड एक्टिवेट कर देता था और सैनी फर्जी आधार कार्ड बनाता था। उन्होंने कहा कि सद्दाम पैसे प्राप्त करता था।

जांच में पता चला कि शकील फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान