देश की खबरें | कर्नाटक की सांसद सुमालता और कांग्रेस विधायक रंगनाथ कोरोना वायरस से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री से सांसद बनी सुमालता अम्बरीश और कांग्रेस विधायक एच डी रंगनाथ के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सोमवार को पुष्टि हुई।

बेंगलुरु, छह जुलाई अभिनेत्री से सांसद बनी सुमालता अम्बरीश और कांग्रेस विधायक एच डी रंगनाथ के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सोमवार को पुष्टि हुई।

सुमालता कर्नाटक के मंड्या लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय सदस्य हैं। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और हल्के लक्षण होने की वजह से घर पर ही पृथकवास में हैं।

यह भी पढ़े | LAC से पीछे हटी चीनी सेना, कांग्रेस बोली, क्या पीएम मोदी सर्वदलीय बैठक के दौरान दिए बयान को वापस लेने के साथ मांगेगे माफी ?.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ ईश्वर की कृपा से मेरी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है और मुझे भरोसा है कि मैं आप सभी के समर्थन से जल्द ही ठीक हो जाऊंगी।’’

सुमालता ने उनके संपर्क में आए लोगों से कोई लक्ष्ण होने पर तुंरत जांच कराने की अपील की।

यह भी पढ़े | ओडिशा: पूर्व राज्य मंत्री और BJD के विधायक बिष्णु दास का भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में निधन: 6 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सांसद ने कहा कि उन्होंने स्वयं कोविड-19 की जांच कराई क्योंकि उन्हें आशंका थी कि अपने निर्वाचन क्षेत्र में कर्तव्य निभाते हुए संक्रमित के संपर्क में आई होंगी।

सूत्रों ने बताया कि पेशे से डॉक्टर एवं तुमकुरु जिले के कुनीगल विधानसभा सीट से विधायक एच डी रंगनाथ को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राज्य कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खांडरे ने ट्वीट किया, ‘‘ मैंने विधायक से फोन पर बात की और उनकी आवाज में भरोसे से मुझमें विश्वास जगा कि वह कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में विजयी होकर लौटेंगे।’’

उल्लेखनीय है कि रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जर्नादन पुजारी के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

हाल में, मंगलुरु उत्तर शहर से भाजपा विधायक भारत शेट्टी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\