बेंगलुरु, एक सितंबर कर्नाटक के ग्राम विकास एवं पंचायती राज मंत्री के एस ईश्वरप्पा कोविड-19 से संक्रमित हो गये हैं और डॉक्टर की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ईश्वरप्पा (72) ने ट्वीट किया, ‘‘आज मेरे कोरोना वायरस से संक्रमण होने की पुष्टि हुई, मेरे साथ अन्य कोई स्वास्थ्य परेशानी नहीं है। फिलहाल डॉक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में इलाज करवा रहा हूं।’’
यह भी पढ़े | Corona pandemic: क्या बाहर से आकर नहाना और कपड़े रोज धोना जरूरी है?.
उन्होंने कहा कि उन्हें सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं से शीघ्र ही स्वस्थ होने का यकीन है।
मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने ईश्वरप्पा के शीघ्र स्वस्थ होने एवं काम पर लौटने पर की कामना की है।
यह भी पढ़े | Earthquake in Palghar: मुंबई से सटे पालघर में भूकंप के झटके, तीव्रता 2.8 मापी गई.
चिकित्सा शिक्षा मंत्री के सुधाकर ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
ईश्वरप्पा के साथ ही येदियुरप्पा मंत्रिमंडल में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले मंत्रियों की संख्या में एक का इजाफा हो गया है।
सोमवार को महिला एवं बाल विकास मंत्री शशिकला ने कहा था कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गयी हैं और गृह पृथक-वास में हैं।
पिछले महीने येदियुरप्पा, स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलू, पर्यटन मंत्री सी टी रवि, कृषि मंत्री बी सी पाटिल, वन मंत्री आनंन सिंह संक्रमित हो गये थे लेकिन वे अब इस वायरस से उबर चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY